बदलते समय के साथ , बच्चों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी हो गया है , इसमें सबसे ज्यादा ज़रूरी है- माँ और बच्चे का आपसी रिश्ता , इस समय की बढती चुनौतियों के साथ , माँ को कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है - जब बच्चा स्कूल से लौट कर घर आये तब आप उससे स्कूल की सभी बातें पूछिए | शायद आपके पूछने पर बच्चा जवाब न दे , इसके लिए आपको पूछने का तरीका बदलना होगा | आप जिस विषय में उससे बात करना चाहती हैं , वैसी ही एक बात आप उसे अपने बारे में कहें , वो आपको अपनी बात बताएगा | सभी बच्चों के स्वाभाव अलग अलग होता है , इसलिए आपका बच्चा सबसे अलग और अच्छा है यह सोच आपकी होनी चाहिए , दूसरों से अपने बच्चों की तुलना न करें | कोशिश करें की बच्चों से कुछ भी पूछते समय आपके चेहरे पर मुस्कान हो | उनका आत्मविश्वास बढेगा | १० साल की उम्र तक बच्चे को मारना या बहुत जोर से डांटना नहीं है | इस से उनके मानसिक विकास पर नकारात्मक असर हो सकता है | अगर आपका बच्चा कोई ऐसा काम करता है जो आपकी नज़रों में गलत है तब , उसे मना करने की जगह , उसका ध्यान दूसरी तरफ...