Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मन की खुशी

दिन की शुरुआत - मन के साथ

  सुबह की पहली किरण के साथ जब आँख खुलती है तभी मन में यह ख्याल आता है आज क्या करना है , कौन कौन से काम पूरे करना है , कुछ घर के काम भी पूरे करना है , काम तो आपको करना ही है लेकिन अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक ऐसे काम से करें जिसे   करने में आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं तो आप दिन भर अपने अंदर एक अलग ही उर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे , जो आपको एक नयी प्रेरणा देगी | सामान्यतः पुरुषों को नौकरी पर जाना होता है , महिलाओं को रसोई के काम घर के काम करने होते हैं , कुछ महिलाओं को रसोई के काम एवं नौकरी दोनों करना होता है और बच्चों को स्कूल या कॉलेज जाना होता है | यही सभी करते हैं और सुबह उठते समय भी यही विचार आता है की नौकरी पर जाना है , खाना बनाना है , और स्कूल जाना पड़ेगा , यह विचार लगभग ७५% लोगो के मन में आता है | एक जैसा काम इन्सान को आनंद का अनुभव नहीं करने देता इसलिए अपने काम को भी हर दिन एक नए तरीके से करने की कोशिश करिए और सोचिये किस तरह से आप अपने कार्य को मज़ेदार बना सकते है साथ ही जो काम आपको पसंद हैं   जैसे योग करना , नृत्य करना , खेलना , टेहेलने जाना , अपने दोस्तों के साथ सम...

सफल होना आसान है

  अगर ज़िन्दगी में आगे बढ़ना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा ज़रूरी है की आप अपने आप को कितनी अच्छी तरह से समझते हैं , क्यूंकि आप तभी आगे बढ़ सकते हैं जब आपको पूरी तरह से अपने बारे में पता हो | ज़िन्दगी जीने के लिए हर इन्सान को   सिर्फ खाने के लिए रोटी , पहनने के लिए कपड़े और रहने के लिए एक मकान की ज़रुरत होती है और इन ज़रूरतों को पूरा करने लिए सिर्फ पैसा चाहिए और उसी के लिए सबको काम की ज़रुरत होती है | लेकिन पैसा आएगा कहाँ से ? यह सभी के लिए बड़ा कठिन प्रश्न बन जाता हैं , जब हम बहुत पढ़ाई कर लेते हैं और फिर भी नौकरी नहीं मिलती या कोई कोर्स कर लेते हैं फिर भी सफलता नहीं मिलती तब ऐसा लगता है की अब क्या होगा , क्या करें की नौकरी मिल जाये ? यह एक ऐसा पल है जो शायद सबकी ज़िन्दगी में आता है ................ पैसा कमाना बहुत आसान है लेकिन आप ही इसे जटिल बना देते हैं ,क्यूंकि दूसरों को देख कर आप अपनी तुलना उनसे करने लगते हैं , आप भी डॉक्टर , इंजिनियर , नेवी , आई ए एस , आई पी एस , के ख्वाब देखने लगते हैं या फिर जो माँ बाप चाहते हैं वही करने में लग जाते हैं और लोगो की भीड़ में अपने आप को कहीं खो देते हैं| ...