Skip to main content

प्रिय माँ

 


प्रिय माँ  ,

आपका बच्चा आपकी ज़िन्दगी है ,जीने की वजह है और आज के इस युग में एक माँ के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी | लड़की हो या लड़का आज का बच्चा बहुत बुद्धिमान है उसे ज़रुरत है बुद्धिमान और हर कार्य में सक्षम माँ की  | इसलिए आज और अभी से आपको अपने स्वरुप को बदलना होगा  ,खास तौर पर एक गृहणी को ......आज तक एक गृहणी को घर के काम करना और खाना बनाना एवं बच्चों की देखरेख करना ,सभी परिवारजनों का ध्यान रखना एक शब्द में कहें तो घर की प्रबंधक के रूप में जाना जाता है  | किन्तु अब समय आ गया है अपने स्वरुप को बदलने का इसके लिए सबसे पहले अपनी  दिनचर्या पर ध्यान दें ,आप देखेंगी की ज्यातर समय आपका  रसोई ,कपडे धोना,बर्तन इत्यादि सभी कामों में जाता है , फिर भी ज़्यादातर समय स्त्रियों  का रसोई में ही गुज़रता है, सुबह से लेकर शाम और फिर रात यह ज़रूरी नहीं की आप गृहणी है तो सारा वक़्त रसोई में और घर के बाकि कार्यों में  बिताएंगी | जब तक आप माँ नहीं बनी तब तक ठीक है परंतु   माँ बनने के बाद आप एक नयी ज़िन्दगी के साथ जुड़ जाती हैं जो आपको भी एक नया जीवन देता है , इस नए जीवन का स्वागत करिए , क्योंकि आपके बच्चे के साथ एक बार फिर से आपका  बचपन ,मस्ती ,ख़ुशी वापस आ जाती हैं | रसोई को प्राथमिकता देना छोड़ना होगा  ख़ास तौर पर तब जब आपका बच्चा आपको अपने साथ चाहता हो या उसे आपकी ज़रुरत हो  | जितना ज़रूरी हो उतना ही समय रसोई में दीजिये | घर के कामों के लिए आप एक सहायक भी रख सकती हैं , जिससे आपका रसोई में लगने वाला समय कम होगा और आप खुद के लिए भी  वक़्त दे सकेंगी | सहायक रखने से आप को घर एवं रसोई के अलावा दुसरे क्रियाओं के लिए वक़्त मिलेगा साथ ही आपके ज़रिये एक परिवार  का पालन पोषण भी होगा | माँ बनना अपने आप  में एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है | माँ बनते ही आपके कर्म बदल जाते हैं जिसमे आपके  प्राथमिक कर्म आपके बच्चे से जुड़े है ,बाकी सारे काम उसके बाद | अपने स्वरुप को बदलने के लिए आप अपना पहनावा बदल सकती हैं क्यूंकि अपने बच्चे के साथ खेलने एवं कूदने के लिए आरामदायक कपड़ों की ज़रुरत होती  है , खुद को फिट रखिये ,अपनी त्वचा एवं शरीर का ध्यान रखिये जो आपके अंदर आत्मविश्वास को कायम रखेगा  ,सभी पारिवारिक एवं सामाजिक परेशानियों को छोडकर अपने बच्चे के साथ समय बिताइए जिससे आप  आंतरिक ख़ुशी एवं संतुष्टि महसूस करेंगी  | अब आप अपने बच्चे के साथ  विभिन्न खेल  ,डांस और जो भी कार्य वो कर रहा है / रही है ,कर सकती हैं  ,फिर देखिये आपके बच्चे की ख़ुशी जो शायद आपने पहले न देखी हो ,आप और आपके बच्चे का रिश्ता मजबूत होगा  एवं वह अपनी हर बात आपसे कहेगा,उसकी नज़रों में आपका दर्ज़ा और ऊँचा हो जायेगा ,आप उसकी सबसे अच्छी मित्र बन जाएँगी |अगर आप बहुत उच्च शिखा प्राप्त कर चुकी हैं फिर भी एक गृहणी हैं तो ये जान लें की आपकी शिक्षा व्यर्थ नहीं जाएगी वह आपके बच्चे के लिए ही है ,जितना ज्ञान आप उसे दे सकती हैं वो कोई और नहीं दे सकता किन्तु यह तभी संभव है जब आप उसके साथ वक़्त गुजारें - वक़्त गुज़ारने का मतलब ,खाली समय में  अपने बच्चे से बातें करना या उसके साथ रहना है  | आपकी शिक्षा आपके बच्चे के लिए बहुमूल्य है | चूँकि आप एक बेहतर प्रबंधक भी है ,तो आप अच्छी तरह जानती हैं की आप को किस तरह अपने सभी कामों को पूरा करना हैं ,सिर्फ खुद को थोडा वक़्त दें और अपने बारे में सोचें  फिर देखिये आप अपने नए रूप से मिलकर कितना अच्छा महसूस करेंगी  | एक बुद्धिमान और धैर्यवान माँ ही एक महापुरुष का निर्माण कर सकती हैं | नए युग की माँ को एक नया रूप लेना होगा | विश्वास रखिये की आप जो कर रही हैं अपने बच्चे के लिए कर रही हैं इसलिए चिंता छोड़ कर वो हर काम करें जिसे आपका मन सही समझता है ,हो सकता है आपको देखकर कोई और भी  आपसे प्रभावित हो जाये और वो भी अपने बच्चे के साथ समय बिताना सीख जाये | आप ही आदर्श हैं दूसरों के लिए और आप ही ज्ञान |

माँ तुझे सलाम ||||

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दिन की शुरुआत - मन के साथ

  सुबह की पहली किरण के साथ जब आँख खुलती है तभी मन में यह ख्याल आता है आज क्या करना है , कौन कौन से काम पूरे करना है , कुछ घर के काम भी पूरे करना है , काम तो आपको करना ही है लेकिन अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक ऐसे काम से करें जिसे   करने में आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं तो आप दिन भर अपने अंदर एक अलग ही उर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे , जो आपको एक नयी प्रेरणा देगी | सामान्यतः पुरुषों को नौकरी पर जाना होता है , महिलाओं को रसोई के काम घर के काम करने होते हैं , कुछ महिलाओं को रसोई के काम एवं नौकरी दोनों करना होता है और बच्चों को स्कूल या कॉलेज जाना होता है | यही सभी करते हैं और सुबह उठते समय भी यही विचार आता है की नौकरी पर जाना है , खाना बनाना है , और स्कूल जाना पड़ेगा , यह विचार लगभग ७५% लोगो के मन में आता है | एक जैसा काम इन्सान को आनंद का अनुभव नहीं करने देता इसलिए अपने काम को भी हर दिन एक नए तरीके से करने की कोशिश करिए और सोचिये किस तरह से आप अपने कार्य को मज़ेदार बना सकते है साथ ही जो काम आपको पसंद हैं   जैसे योग करना , नृत्य करना , खेलना , टेहेलने जाना , अपने दोस्तों के साथ सम...

देश का भविष्य "नन्हे मुन्ने बच्चे"

बदलते समय के साथ , बच्चों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी हो गया है , इसमें सबसे ज्यादा ज़रूरी है- माँ और बच्चे का आपसी रिश्ता , इस समय की बढती चुनौतियों के साथ  , माँ को कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है -    जब बच्चा स्कूल से लौट कर घर आये तब आप उससे स्कूल की सभी बातें  पूछिए | शायद आपके पूछने पर बच्चा जवाब न दे , इसके लिए आपको पूछने का तरीका बदलना होगा | आप जिस विषय में उससे बात करना चाहती हैं , वैसी ही एक बात आप उसे अपने बारे में कहें , वो आपको अपनी बात बताएगा |   सभी बच्चों के स्वाभाव अलग अलग होता है , इसलिए आपका बच्चा सबसे अलग और अच्छा है यह सोच आपकी होनी चाहिए , दूसरों से अपने बच्चों की तुलना न करें  |   कोशिश करें की बच्चों से कुछ भी पूछते समय आपके चेहरे पर मुस्कान हो | उनका आत्मविश्वास बढेगा |   १० साल की उम्र तक बच्चे को मारना या बहुत जोर से डांटना नहीं है | इस से उनके मानसिक विकास पर  नकारात्मक असर हो सकता है |  अगर आपका बच्चा कोई ऐसा काम करता है जो आपकी नज़रों में गलत है  तब , उसे मना करने  की जगह , उसका ध्यान दूसरी तरफ...