Skip to main content

सफल होना आसान है


 

अगर ज़िन्दगी में आगे बढ़ना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा ज़रूरी है की आप अपने आप को कितनी अच्छी तरह से समझते हैं ,क्यूंकि आप तभी आगे बढ़ सकते हैं जब आपको पूरी तरह से अपने बारे में पता हो | ज़िन्दगी जीने के लिए हर इन्सान को  सिर्फ खाने के लिए रोटी ,पहनने के लिए कपड़े और रहने के लिए एक मकान की ज़रुरत होती है और इन ज़रूरतों को पूरा करने लिए सिर्फ पैसा चाहिए और उसी के लिए सबको काम की ज़रुरत होती है | लेकिन पैसा आएगा कहाँ से ? यह सभी के लिए बड़ा कठिन प्रश्न बन जाता हैं, जब हम बहुत पढ़ाई कर लेते हैं और फिर भी नौकरी नहीं मिलती या कोई कोर्स कर लेते हैं फिर भी सफलता नहीं मिलती तब ऐसा लगता है की अब क्या होगा ,क्या करें की नौकरी मिल जाये ? यह एक ऐसा पल है जो शायद सबकी ज़िन्दगी में आता है ................ पैसा कमाना बहुत आसान है लेकिन आप ही इसे जटिल बना देते हैं ,क्यूंकि दूसरों को देख कर आप अपनी तुलना उनसे करने लगते हैं ,आप भी डॉक्टर,इंजिनियर ,नेवी ,आई ए एस ,आई पी एस ,के ख्वाब देखने लगते हैं या फिर जो माँ बाप चाहते हैं वही करने में लग जाते हैं और लोगो की भीड़ में अपने आप को कहीं खो देते हैं| लेकिन आपको ऐसा नहीं करना ,आपको सिर्फ अपने ऊपर ध्यान देना है |अब आपको यह समझना है की ऐसी कौन सी खूबी है आपके अंदर या ऐसा कौन सा काम आप करते हैं जिसको करने के लिए आपको किसी और की ज़रुरत नहीं होती और आपको मज़ा भी आता है ,कोई ऐसा काम जिसमे आप दूसरों से हटके कुछ नया कर पाते हैं ,अगर ऐसी एक भी खूबी आप खुद में ढूँढ ले तो निश्चित ही सफल होंगे |अगर आपके अंदर ऐसा कुछ है तो सफलता सिर्फ दो क़दमों पर है |

सिर्फ आप ही अपने आप को सफल बना सकते है ,क्यूंकि  हर व्यक्ति को  ईश्वर ने अलग उद्देश्य से और अलग अलग खूबियों के साथ इस धरती पर भेजा है|आपको बनाया ताकि आप अपना उपयोग कर उसी में कुछ अच्छा करें न की दूसरों के जैसा करने की कोशिश करें| यह बड़ा ही आसन तरीका है सफल होने का लेकिन हम खुद ही अपने रास्ते इतने जटिल बना देते हैं की उस पर चलना हमारे लिए ही मुश्किल हो जाता है |दूसरों से अपनी तुलना करके या उनके जैसा बनने की चाहत में अपना जीवन ,अपना कर्म मत बदलिए |सिर्फ अपने हुनर का उपयोग कर सफल बनिए उसी दिशा में पढाई या अन्य काम करिए निश्चित ही सफल होंगे |आसान ज़िन्दगी को जटिल मत बनाइये |

Comments

Popular posts from this blog

प्रिय माँ

  प्रिय माँ   , आपका बच्चा आपकी ज़िन्दगी है , जीने की वजह है और आज के इस युग में एक माँ के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी | लड़की हो या लड़का आज का बच्चा बहुत बुद्धिमान है उसे ज़रुरत है बुद्धिमान और हर कार्य में सक्षम माँ की   | इसलिए आज और अभी से आपको अपने स्वरुप को बदलना होगा   , खास तौर पर एक गृहणी को ......आज तक एक गृहणी को घर के काम करना और खाना बनाना एवं बच्चों की देखरेख करना , सभी परिवारजनों का ध्यान रखना एक शब्द में कहें तो घर की प्रबंधक के रूप में जाना जाता है   | किन्तु अब समय आ गया है अपने स्वरुप को बदलने का इसके लिए सबसे पहले अपनी   दिनचर्या पर ध्यान दें , आप देखेंगी की ज्यातर समय आपका   रसोई , कपडे धोना , बर्तन इत्यादि सभी कामों में जाता है , फिर भी ज़्यादातर समय स्त्रियों   का रसोई में ही गुज़रता है , सुबह से लेकर शाम और फिर रात यह ज़रूरी नहीं की आप गृहणी है तो सारा वक़्त रसोई में और घर के बाकि कार्यों में   बिताएंगी | जब तक आप माँ नहीं बनी तब तक ठीक है परंतु    माँ बनने के बाद आप एक नयी ज़िन्दगी के साथ जुड़ जाती हैं जो आपको भी एक नया...

दिन की शुरुआत - मन के साथ

  सुबह की पहली किरण के साथ जब आँख खुलती है तभी मन में यह ख्याल आता है आज क्या करना है , कौन कौन से काम पूरे करना है , कुछ घर के काम भी पूरे करना है , काम तो आपको करना ही है लेकिन अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक ऐसे काम से करें जिसे   करने में आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं तो आप दिन भर अपने अंदर एक अलग ही उर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे , जो आपको एक नयी प्रेरणा देगी | सामान्यतः पुरुषों को नौकरी पर जाना होता है , महिलाओं को रसोई के काम घर के काम करने होते हैं , कुछ महिलाओं को रसोई के काम एवं नौकरी दोनों करना होता है और बच्चों को स्कूल या कॉलेज जाना होता है | यही सभी करते हैं और सुबह उठते समय भी यही विचार आता है की नौकरी पर जाना है , खाना बनाना है , और स्कूल जाना पड़ेगा , यह विचार लगभग ७५% लोगो के मन में आता है | एक जैसा काम इन्सान को आनंद का अनुभव नहीं करने देता इसलिए अपने काम को भी हर दिन एक नए तरीके से करने की कोशिश करिए और सोचिये किस तरह से आप अपने कार्य को मज़ेदार बना सकते है साथ ही जो काम आपको पसंद हैं   जैसे योग करना , नृत्य करना , खेलना , टेहेलने जाना , अपने दोस्तों के साथ सम...

देश का भविष्य "नन्हे मुन्ने बच्चे"

बदलते समय के साथ , बच्चों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी हो गया है , इसमें सबसे ज्यादा ज़रूरी है- माँ और बच्चे का आपसी रिश्ता , इस समय की बढती चुनौतियों के साथ  , माँ को कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है -    जब बच्चा स्कूल से लौट कर घर आये तब आप उससे स्कूल की सभी बातें  पूछिए | शायद आपके पूछने पर बच्चा जवाब न दे , इसके लिए आपको पूछने का तरीका बदलना होगा | आप जिस विषय में उससे बात करना चाहती हैं , वैसी ही एक बात आप उसे अपने बारे में कहें , वो आपको अपनी बात बताएगा |   सभी बच्चों के स्वाभाव अलग अलग होता है , इसलिए आपका बच्चा सबसे अलग और अच्छा है यह सोच आपकी होनी चाहिए , दूसरों से अपने बच्चों की तुलना न करें  |   कोशिश करें की बच्चों से कुछ भी पूछते समय आपके चेहरे पर मुस्कान हो | उनका आत्मविश्वास बढेगा |   १० साल की उम्र तक बच्चे को मारना या बहुत जोर से डांटना नहीं है | इस से उनके मानसिक विकास पर  नकारात्मक असर हो सकता है |  अगर आपका बच्चा कोई ऐसा काम करता है जो आपकी नज़रों में गलत है  तब , उसे मना करने  की जगह , उसका ध्यान दूसरी तरफ...