आज के इस दौर में यह बहुत अच्छा है की लोग सोशल साइट्स को बहुत अच्छी
तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं खास तौर पर
फेसबुक और व्हाट्स एप |सोशल साइट्स का उपयोग करते करते लोग यह समझ बैठे हैं की
उनके सारे दोस्त यही हैं और यही उनकी दुनिया |जैसे जीवन फेसबुक और व्हाट्स एप पर
ही जी रहे हैं ,घर बन गया है |पर क्या आप
जिन लोगों से जुड़े हैं उनसे आप अपने दिल की बात ,परेशानी ,तकलीफें बता पाते हैं
,जवाब आएगा नहीं | इसलिए आपके
आसपास कम से कम दो लोग ऐसे होने चाहिए जिन्हें आप सच्चाई बता सके ,जिनसे आप अपने मन की बात कर सके | क्यूंकि
सच्चे दोस्त से अपने दिल की बात कर लेने से आपके दिल को सुकून और ख़ुशी मिलेगा साथ
ही आपकी समस्या का सही समाधान भी जो सोशल साईट पर नहीं |
सोशल साइट्स पर ज़्यादातर लोग अपने आप को खुश और सफल साबित करना चाहते हैं और यह भी
चाहते हैं की ज्यादा से ज्यादा लोग उन्हें पसंद करें | बहुत अच्छी बात है की लोग आपको पसंद करते हैं, लेकिन दूसरों को देखकर
अपनी तुलना उनसे करना और उन्ही के जैसा बनना बिलकुल गलत है | आप सोशल साइट्स का उपयोग करिए लेकिन अपनी खूबी को प्रदर्शित करने के
लिए ,यह ज़रूरी नहीं की सभी आपको पसंद करें क्यूंकि किसी भी व्यक्ति को कोई
भी व्यक्ति पूर्ण रूप से पसंद नहीं कर सकता
या यह बोल सकते है की कोई भी आपसे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सकता या आप भी किसी को पूरी
तरह संतुष्ट नहीं कर सकते | यह
कर पाना या होना दोनों के बारे में सोचना ही गलत
होगा | मगर सिर्फ इतना ध्यान रखिये इस दुनिया
में अगर कहीं आप पेरशान या किसी मुश्किल का सामना कर रहे हैं तो आप सबसे पहले अपने
उन दोस्तों से बात करिए जो आपके
सबसे करीब हो ,यह मत सोचिये की वो क्या सोचेगा | क्यूंकि मुश्किल में कभी कभी व्यक्ति बहुत अकेला महसूस करता है और कुछ ऐसे निर्णय ले
लेता है, जो उसके और उस से जुड़े परिवार के लिए सही नहीं होते | इसलिए यह बहुत ज़रूरी है ,की आप खुल के ,अच्छा
बुरा सोचे बिना अपने दिल की बात अपने दोस्त को ,बीवी या पति को,माँ
बाप को ,या किसी ऐसे व्यक्ति से कहें जिससे
आपका रोज़ का मिलना हो | कोई
मुश्किल इतनी बड़ी नहीं होती जिसका समाधान न हो और जिसके लिए आपको अपनी जिंदगी से
मुह मोड़ना पड़े | इसलिए सभी को किसी न किसी से अपनी
सच्चाई ;अपनी परेशानी ज़ाहिर ज़रूर करना
चाहिए , निश्चित ही आपको उपाय मिलेगा मगर आपकी ज़िन्दगी आपके और आपसे जुड़े
लोगो के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ;उसे
संभाल कर रखिये |
प्रिय माँ , आपका बच्चा आपकी ज़िन्दगी है , जीने की वजह है और आज के इस युग में एक माँ के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी | लड़की हो या लड़का आज का बच्चा बहुत बुद्धिमान है उसे ज़रुरत है बुद्धिमान और हर कार्य में सक्षम माँ की | इसलिए आज और अभी से आपको अपने स्वरुप को बदलना होगा , खास तौर पर एक गृहणी को ......आज तक एक गृहणी को घर के काम करना और खाना बनाना एवं बच्चों की देखरेख करना , सभी परिवारजनों का ध्यान रखना एक शब्द में कहें तो घर की प्रबंधक के रूप में जाना जाता है | किन्तु अब समय आ गया है अपने स्वरुप को बदलने का इसके लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें , आप देखेंगी की ज्यातर समय आपका रसोई , कपडे धोना , बर्तन इत्यादि सभी कामों में जाता है , फिर भी ज़्यादातर समय स्त्रियों का रसोई में ही गुज़रता है , सुबह से लेकर शाम और फिर रात यह ज़रूरी नहीं की आप गृहणी है तो सारा वक़्त रसोई में और घर के बाकि कार्यों में बिताएंगी | जब तक आप माँ नहीं बनी तब तक ठीक है परंतु माँ बनने के बाद आप एक नयी ज़िन्दगी के साथ जुड़ जाती हैं जो आपको भी एक नया...

Great 👍🏻
ReplyDeleteThank you ma'am
DeleteThank you so much
ReplyDeleteSo true 👍💕
ReplyDeleteThank you
DeleteAbsolutely Correct and its fact.
ReplyDelete