सुबह की पहली किरण के साथ जब आँख खुलती है तभी मन में यह ख्याल आता
है आज क्या करना है ,कौन
कौन से काम पूरे करना है ,कुछ
घर के काम भी पूरे करना है ,काम
तो आपको करना ही है लेकिन अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक ऐसे काम से करें जिसे करने में आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं तो आप
दिन भर अपने अंदर एक अलग ही उर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे ,जो आपको एक नयी प्रेरणा देगी | सामान्यतः पुरुषों को नौकरी पर जाना होता है,महिलाओं को रसोई के काम घर के काम करने होते हैं ,कुछ महिलाओं को रसोई के काम एवं नौकरी दोनों करना होता है और बच्चों
को स्कूल या कॉलेज जाना होता है |यही
सभी करते हैं और सुबह उठते समय भी यही विचार आता है की नौकरी पर जाना है ,खाना बनाना है ,और
स्कूल जाना पड़ेगा ,यह
विचार लगभग ७५% लोगो के मन में आता है | एक जैसा काम इन्सान को आनंद का अनुभव नहीं करने देता इसलिए अपने काम
को भी हर दिन एक नए तरीके से करने की कोशिश करिए और सोचिये किस तरह से आप अपने
कार्य को मज़ेदार बना सकते है साथ ही जो काम आपको पसंद हैं जैसे योग करना , नृत्य करना , खेलना
, टेहेलने जाना ,
अपने दोस्तों के साथ समय बिताना , घर के काम करना , ईश्वर
की आराधना करना , ध्यान लगाना, अपने बगीचे का रखरखाव करना , चिड़िया की चेह्चाहाहट सुनना , दौड़ना , व्यायाम
करना , पुस्तक पढना ,और ऐसे कई काम हो सकते हैं जिन्हें करने में आप बेहद ख़ुशी महसूस करते
हों ,उन्हें करने की कोशिश करिए | हो सकता है की यह सब करने में आपको कई तकलीफों का सामना करना पड़े ,किन्तु आपको निरंतर प्रयत्न करना होगा और निश्चित ही आप कर पाएंगे ,सिर्फ अपने शौक को सुबह की पहली किरण के साथ ;हर काम से पहले करने की कोशिश करें ; पूरा दिन एक सकारात्मक उर्जा के साथ गुजरेगा | हर अच्छे परिवर्तन का और कुछ कर गुजरने का वक्त सिर्फ आज है अभी है ,कल का इंतज़ार मत करिए | व्यस्त रहना अच्छी बात है ,व्यस्तता हमें संतोष देती है और व्यस्तता में अपने मन का या अपना शौक
पूरा करना हमें ख़ुशी देता है इसलिए सुबह सबसे पहले आप वही करिए जो आपका शौक हो फिर
देखिये सुबह वो किरण ;वो
पल ;वो दिन; आपके लिए अद्भुद होगा और आपको ऐसी संतुष्टि का अनुभव देगा जो शायद आप पहली या कई दिनों बाद महसूस कर रहे
हों |
प्रिय माँ , आपका बच्चा आपकी ज़िन्दगी है , जीने की वजह है और आज के इस युग में एक माँ के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी | लड़की हो या लड़का आज का बच्चा बहुत बुद्धिमान है उसे ज़रुरत है बुद्धिमान और हर कार्य में सक्षम माँ की | इसलिए आज और अभी से आपको अपने स्वरुप को बदलना होगा , खास तौर पर एक गृहणी को ......आज तक एक गृहणी को घर के काम करना और खाना बनाना एवं बच्चों की देखरेख करना , सभी परिवारजनों का ध्यान रखना एक शब्द में कहें तो घर की प्रबंधक के रूप में जाना जाता है | किन्तु अब समय आ गया है अपने स्वरुप को बदलने का इसके लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें , आप देखेंगी की ज्यातर समय आपका रसोई , कपडे धोना , बर्तन इत्यादि सभी कामों में जाता है , फिर भी ज़्यादातर समय स्त्रियों का रसोई में ही गुज़रता है , सुबह से लेकर शाम और फिर रात यह ज़रूरी नहीं की आप गृहणी है तो सारा वक़्त रसोई में और घर के बाकि कार्यों में बिताएंगी | जब तक आप माँ नहीं बनी तब तक ठीक है परंतु माँ बनने के बाद आप एक नयी ज़िन्दगी के साथ जुड़ जाती हैं जो आपको भी एक नया...

Nice thoughts
ReplyDeleteAll of us follow these.
Thank you
DeleteVery close and motivated blog i appreciate your effort keep going....... write next blog i m waiting for the next. Super
ReplyDeleteWill publish next blog very soon
DeleteThank you
Nice article
ReplyDeleteSuperb 👌👌👌
ReplyDeleteNice article. Keep it up
ReplyDeleteVery Nice mam
ReplyDeleteThank you so much
ReplyDeleteI will post my next blog very soon
Very nice
ReplyDelete